ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
दो दिवसिय शारिरीक शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न
बूंदी, 17 अगस्त। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबनवा के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम बुधवार को हरियाली रिसोर्ट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। शारिरीक शिक्षक संगोष्ठी में बून्दी जिले से 375 शारिरीक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बून्दी विधायक अशोक डोगरा रहे। अध्यक्षता अतिरिक्त प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी शंभूदयाल मेहरा ने की। सर्वप्रथम संयोजक, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मेघवाल एवं शारीरिक शिक्षक रामप्रताप सिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबनवां द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। शारिरीक शिक्षकों की टीम द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर पर अपने सम्बोधन में अशोक डोगरा ने कहा कि अपने-अपने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को निखारने का प्रयास करें। खेलों के महत्व व खेलों को सार्वजनिक जीवन में कॅरियर के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होने कहा कि बून्दी शहर में स्टेडियम के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शारिरक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष शिवराज खींची ने संगठन को मजबूत करने एवं शारिरीक शिक्षकों को एकता के सूत्र में संगठित रहने का आव्हान किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक श्री शंभुदयाल मेहरा ने बताया कि नवनियुक्त शारिरीक शिक्षकों के लिए संगोष्ठि के माध्यम से बहुत ही ज्ञानार्जन का अवसर मिला है। इसका अपने विद्यालय में भरपूर उपयोग करें। आयोजक विद्यालय संस्था प्रधान द्वारा नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों एवं सेवानिवृत शारीरिक शिक्षकों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक अवनीश गोस्वामी एवं संतोष पाटनी ने किया । इस कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक संघ के संरक्षक मुबारक जावेद, गुरूदत्त शर्मा, महामंत्री हरगोविन्द दाभाई, उपाध्यक्षक नरेन्द्र कुमार सनाढ्य, सहित काफी संख्या में शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे ।