दो दिवसीय एस एम सी /एस डी एम सी सदस्यो का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज.

हिण्डोली। राउमावि रामचंद्र जी का खेडा दो दिवसीय एस एम सी /एस डी एम सी सदस्यो का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
दक्ष प्रशिक्षक प्रदीप यादव ने एस एम सी के कार्य, दायित्व, अधिकार एव गठन की प्रक्रिया को विस्तार से सदस्यो को समझाया। दक्ष प्रशिक्षक योगेश शर्मा ने बताया की शिविर मे आठ विद्यालय के 48 सदस्यो ने भाग लिया। ब्लॉक आर पी योगेश शर्मा ने बताया की विद्यालयो के समग्र विकास हेतु एस एम सी /एस डी एम सी का सशक्त होना बहुत आवश्यक है इस दौरान प्रधानाचार्य राम प्रसाद मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।