स्वर्गीय पीर जादा मौलाना चमन कादरी साहब की 11वीं पुण्यतिथि के दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम

बूंदी 16 नवंबर 2023 : स्वर्गीय पीर जादा मौलाना चमन कादरी साहब की 11वीं पुण्यतिथि के दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आज गणेश सेवा आश्रम खोजा गेट में जरूरतमंदों को भोजन कराया कौमी एकता सोसाइटी के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व जिला संगठन महामंत्री इमरान कादरी ने बताया की स्वर्गीय पीर जादा मौलाना चमन कादरी साहब शहर काजी जो की राजस्थान कौमी एकता सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष थे तथा राजस्थान काजी काउंसिल के अध्यक्ष थे की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कौमी एकता सोसाइटी के बैनर तले खोजा गेट गणेश परिसर स्थित गणेश सेवा आश्रम में जरूरतमंदों को भोजन कराया तथा इस मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ इस मौके पर वक्ताओं ने उनके द्वारा कौमी एकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को समाज के लिए एक अनूठा उदाहरण बताया तथा उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी लोगों की भलाई के लिए विभिन्न कार्य किए गए जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं सोसाइटी के सदस्यों ने इस मौके पर उनके द्वारा चलाए गए मिशन कौमी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा सभी ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए शपथ ली की जिला कौमी एकता सोसाइटी निरंतर उनके बताए मार्ग पर चलकर बूंदी जिले में कार्य करेगी इस मौके पर सोसाइटी के सदस्य ध्रुव व्यास, तनवीर कादरी महमूद भाई असलम मौलाना अनु पठान डॉ कैलाश चंद शर्मा मुकेश जैन यूसुफ भाई मौजूद रहे.