हावड़ा मंडल में तीन दिन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा मंडल से होकर जाने वाली दो जोड़ी गाड़ी निरस्त

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

हावड़ा मंडल में तीन दिन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा मंडल से होकर जाने वाली दो जोड़ी गाड़ी निरस्त

कोटा 06 सितम्बर, हावड़ा मण्डल के शक्तिगढ़, पलसित और रसूलपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाईन से जोड़ने हेतु 14 सितम्बर से 16 सितम्बर (तीन दिन) नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है । इस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोटा मंडल होकर जाने वाली दो जोड़ी गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है ।
निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ-
1- कोटा होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 12 सितम्बर को तथा गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 15 सितम्बर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

2- कोटा मंडल के भरतपुर होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 सितम्बर से 15 सितम्बर तथा गाड़ी संख्या 12987 सियालदह –अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 सितम्बर से 16 सितम्बर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा द्वारा बताया कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है । इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों,139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे।