पाली,,( मुकेश राजा ) कोतवाली पुलिस द्वारा पाली में हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार पति पत्नी सहित 1 महिला को गिरफ्तार करने के बाद इन सभी को मेडिकल पाली के बांगड़ अस्पताल में करवाया गया जहां मेडिकल करने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें कोर्ट में पेश किया गया । जहां इन सभी को 2 दिन के लिए रिमांड पर भेजा गया। ज्ञात रहे कि शुक्रवार शाम को कोतवाली पुलिस द्वारा पाली में हनी ट्रैप मामले में आरोपी रमेश पुत्र मगाराम निवासी नारलाई भावना उर्फ भारती हीरागर तथा दिव्या पत्नी भंवरलाल दमामी को गिरफ्तार किया था।