Jaipur : जयपुर में तालाब में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत, एक सांस फूलने पर डूबा, दूसरे की बचाने में गई जान
Jaipur: राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बुधवार को दो युवकों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मुहाना थाना और सिविल डिफेंस की टीमें घटना स्थल पर पहुंचीं. सिविल डिफेंस की टीम ने दोनों शवों को तालाब से रेस्क्यू किया।
मृतकों की पहचान आमगढ़ कच्ची बस्ती ट्रांसपोर्ट नगर निवासी रवि (19) और कालिया (19) के रूप में हुई है. दोनों शवों को कृत्रिम तालाब से निकालकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। उसके बाद परिजन महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे।
मुहाना पुलिस ने बताया कि दोनों युवक क्षेत्र के सीताराम गोठवाल एस्टेट में बने तालाब में नहाने के लिए घुसे थे. इसी बीच सांस की तकलीफ के कारण एक युवक का दम घुटने लगा तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों डूब गए। मृतक लड़का रेस्टोरेंट के व्यवसाय में काम करता था और वही काम करने के लिए वह यहां आया था।
राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बुधवार को दो युवकों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मुहाना थाना और सिविल डिफेंस की टीमें घटना स्थल पर पहुंचीं. सिविल डिफेंस की टीम ने दोनों शवों को झील से रेस्क्यू किया।
मृतकों की पहचान आमगढ़ कच्ची बस्ती ट्रांसपोर्ट नगर निवासी रवि (19) और कालिया (19) के रूप में हुई है. दोनों शवों को तालाब झील से निकालकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। उसके बाद परिजन महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे।
मुहाना पुलिस ने बताया कि दोनों युवक क्षेत्र के सीताराम गोठवाल एस्टेट में बने तालाब में नहाने के लिए घुसे थे.
सिविल डिफेंस की टीम ने बताया कि तालाब में गंदगी अधिक
होने से युवक उसमें फंस गए। इस वजह से वे ऊपर ही नहीं आ पाए। जाल की सहायता
से सर्च करने पर बॉडी मिली। उसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।