सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित टोडरमल पीजी महाविद्यालय के तत्वाधान में तीसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का आयोजन नौहरा गांव में संपन्न हुआ l
शिविर में छात्र छात्राओं ने किया श्रमदान
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने नौहरा गांव में श्रमदान का कार्य किया l स्वयंसेवकों के द्वारा स्वास्थ्य ,स्वच्छता एवं चिकित्सा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई l प्लास्टिक कैरी बैग प्रयोग ने करने की भी शिविर में सलाह दी गई l महाविद्यालय के सचिव पवन मिश्रा ने शिविर के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवकों को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्यातागण सुधांशु शर्मा ,प्रकाश चंद शर्मा ,नरेश कुमार ,कासिम खान, सज्जन कुमार शर्मा, सिकंदर मील, करतार सिंह ,सुमित, राजेश ,विनोद बरबड आदि के अलावा टोडरमल पीजी महाविद्यालय के बाबू प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे l