अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जागृत नारी आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में
दोपहर 2:00 बजे पंचायत समिति हिंडोली के सभागार मे गायत्री परिवार हिंडोली सौजन्य से "जागृत नारी आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी ""कार्यक्रम के तहत व्याख्यान माला का आयोजन किया गया !कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जय लखोटिया बाल अपराध शाखा मजिस्ट्रेट बूंदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज वर्तमान समय में 11 से 25 वर्ष की उम्र के बालक युवा ऐसे ऐसे अपराध कर रहे हैं जिन्हें जधन्य कहा जाता है इनका सुधार संस्कारों के माध्यम से ही किया जा सकता है मुख्य वक्ता डॉ राधेश्याम श्रोत्रीय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि ने कहा गर्भ के समय माता एवं परिवार द्वारा दिए गए संस्कारों का बहुत बडा महत्व है।एवं माता खानपान एवं सकारात्मक सोच द्वारा बच्चे को चाहे जैसा बना सकती हैं इसके लिए गायत्री परिवार हर जगह पुंसवन संस्कार के कार्यक्रम करवाता रहा है।अब इन संस्कारों को वृहद स्तर पर करवाना होगा ताकि भावी पीढी देशको परम वैभव तक पहुंचा सके। भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन हो सके कार्यक्रम में शांतिकुंज की टोली के नायक रामेश्वर सुखवाल ने शांतिकुंज के कार्यक्रमों को समझाते हुए आदरणीय शैल दीदी द्वारा भेजे गए कुशल संदेश के साथ पीड़ा निवारण के उपाय बताएं कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री माता के सामने दीप प्रज्वलन कर किया तथा नारी जागृति गीत बहादुर सिंह सोलंकी ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हिंडोली सरपंच मंजू बाई एवं पूर्व प्रधान ममता गुर्जर ने भी संबोधित किया तथा ऐसे कार्यक्रम में जन भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया अध्यक्षता करते हुए कृष्णा माहेश्वरी प्रधान हिंडोली माताओं के गर्भावस्था के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखे जाने पर जोर दिया टोली का परिचय एवं भूमिका गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी रोडू लाल वर्मा ने दिया कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्य बाबू सिंह ,उषा शर्मा ,भगवती हाड़ा, सुमनलता अग्रवाल, ललिता शर्मा ,अन्नपूर्णा पार्वती बाई ,कैलाश वती,प्रभु लाल राव ,छीतर नखराला भेरू प्रकाश नकलक, हनुमान व्यास कैलाश मंयक आदि ने भाग लिया अंत में शंभू लाल अग्रवाल, चंद्र मोहन सिंह गौड़ ने धन्यवाद तथा मुख्य ट्रस्टी सुरेश कुमार विजय वर्गीय ने आभार व्यक्त किया शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ परिजन लोकेश नारायण शर्मा ने किया।