रानीपुरा: बाबा रामदेव जी महाराज की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत बैरवा समाज द्वारा निकाली कलश यात्रा
संवाददाता लोकेश गुर्जर
रानीपुरा बूंदी
कलश यात्रा में 111 कलशों के साथ महिलाएं एवं बालिकाएं हुई शामिल
रानीपुरा (बूंदी) 6मई । रानीपुरा पंचायत क्षेत्र के तार का खेड़ा में शनिवार को कलश यात्रा आयोजित की गई। पंचायत समिति सदस्य मुकेश बेरवा ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में बाबा रामदेव जी महाराज की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत बेरवा समाज बंधुओं के द्वारा शनिवार को धूमधाम से डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 111 कलशों के साथ महिलाएं एवं बालिकाएं हुई शामिल । पुजारी राम लाल बेरवा ,मिश्रीलाल ,रामधन, मोरपाल ,शिवनारायण ,आदिl आसपास के सभी गांव से समाज बंधुओं ने भी लिया भाग। कलश यात्रा की शुरुआत बाबा रामदेव मंदिर से डीजे के साथ हुई। डीजे पर बाबा रामदेव के भजनों पर महिलाएं, बालिकाएं एवं युवा नाचते, कूदते आनंद लेते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा पूरे गांव में घूमते हुए बेजान नदी पर पहुंची। जहां पर गणपति नाथ, गंगा मैया सहीत देवी-देवताओं की विशेष पूजा अर्चना कर नदी से जल लेकर कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए। बाबा रामदेव मंदिर परिसर पर पहुंची। कलश यात्रा मंदिर में पहुंचने पर परिसर बाबा रामदेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की इस दौरान ग्राम वासियों सेवाएं दी