जयपुर, जयपुर ग्रेटर नगर निगम वार्ड नंबर 110/113 के संयुक्त तत्वाधान में आज श्री कल्याण विद्या मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें नीम, गुलेर, गुल्मोर,पिपल,आंवला जैसे वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान पक्षियों की सेवार्थ हेतु 51 परिंडे लगाए गए। लॉक डाउन के दौरान सेवा करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को श्री कल्याण विद्या समिति की ओर से करोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड न.110 पार्षद प्रत्याशी मनोज जाबडोलिया ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रमेश चंद्र जाजोरिया प्रभारी जगतपुरा मंडल, निगम चैयरमेन लक्ष्मण सिंह नूनिवाल, महामंत्री जगतपुरा मंडल रामलाल शर्मा,उपाध्यक्ष जगतपुरा मंडल शशिकांन्त शर्मा, राजा पार्क मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, वरिष्ठ बाबूलाल चतुर्वेदी,युवा साथी सतिश नावरियां, ओम प्रकाश चतुर्वेदी मोजुद रहें। यह कार्यक्रम रामवतार कुमावत,भवानी पाल मीणा एवं श्कर लाल चांवला,युवा नेता राजेश वरुटीया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता कन्हैया लाल सेन के नए सैलून का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जगतपुरा मंडल के समस्त पदाधिकारीगण एवं दोनों वार्डो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।