जिला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा के नेतृत्व में राज्य मंत्री जवाहर बेढम का खेड़ली पधारने पर भाजपा की ओर से भव्य स्वागत व अभिनंदन किया
खेड़ली, राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढम का खेड़ली पधारने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक रमेश खींची की अध्यक्षता में व ज़िला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा के नेतृत्व में कटारा पैलेस गणेश मार्केट में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया पंडित महेश अलीपुर द्रारा मंत्रोचारण कर मंत्री व विधायक को तिलक लगाकर स्वागत किया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा ने मंत्री व विधायक को चांदी का मुकुट व साफ़ा बंधन कर स्वागत किया,इस दौरान राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा की भाजपा के शासन में भय मुक्त और अपराध मुक्त राजस्थान होगा। अब राजस्थान अपराध को सहन नही करेगा, अपराधिक प्रवत्ति के लोगो को यहां से भागना पड़ेगा कठूमर की जनता का प्यार पाकर मैं बहुत अभिभूत हूं और आपके भरोसे पर कायम रहूंगा।
आगामी लोकसभा चुनाव में हमें इसी तरह मेहनत करके राजस्थान की 25 सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है। और कहा कि घर-घर दीप जलने हैं, दीपावली मनानी है, 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए भारत का झंडा पूरे विश्व में बुलन्द करने के लिए हमें ईमानदारी और मेहनत से कार्य कर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान इस कार्यक्रम में पवन जैन, राजेंद्र कसाना एडवोकेट, संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र, पंकज कटारा, सरपंच प्रकाश सेमली,दीपक पार्षद, प्रमोद शर्मा, मुन्नी देवी, हुकुम फगना, कुश कुमार, शिवचरण अवस्थी,मोहित अवस्थी, प्रवीण मेदपुरा एवं समाजो के वरिष्ठजन सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।