ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बेरोजगार पशुधन सहायकौ ने पशुपालन मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बूंदी 13 सितंबर, जिले की पशु चिकित्सा संस्थानों में पशुधन परिचर गडरिया जलधारी सफाई करता के पदों पर पशुधन सहायकों को नियुक्त करने को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
प्रतिनिधि कौशल यादव ने बताया कि हाल ही में पशुपालन विभाग पशुधन परिचर गडरिया जलधारी सफाई करता के पद पर नागरिक सुरक्षा बल के सैनिकों को नियुक्ति दी गई है जबकि जिले में बेरोजगार पशुधन सहायकों की संख्या बहुत ज्यादा है और उनको पशुपालन के कार्य में नागरिक सुरक्षा बल के सैनिकों से अनुभव भी ज्यादा नागरिक सुरक्षा बल सैनिकों के पास पशुपालन से संबंधित कोई अनुभव नहीं है तो उनको किस आधार पर वरीयता दी गई है कोविड महामारी के समय जिस प्रकार जीएनएम बीएससी नर्सिंग को कोविड सहायकों के रूप में नियुक्ति दी गई थी ठीक उसी प्रकार लंपी वायरस के दौरान पशुधन सहायकों को भी लिया जाए