धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली (बून्दी )
कस्बे के आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पूर्व आचार्य एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।
सम्मेलन मे मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए विद्या भारती प्रबंध समिति के जिला सचिव उदय प्रकाश शर्मा ने कहा कि विद्या भारती शिक्षण संस्थान विश्व का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान है। जिसके पोर्टल पर सबसे अधिक पूर्व छात्र जुडे हुए हैं। इन पूर्व छात्रों का ग्रुप देश मे विपत्ति के समय तन, मन और धन से मदद करता है। शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में भी इन पूर्व छात्रों ने विद्या भारती की ओर से गरीबों और असहायों के घर भोजन के पेकेट पहुंचाने मे आर्थिक सहयोग प्रदान किया था।
आदर्श शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष कैलाश मयंक ने पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व में विद्या भारती के विद्यालय ही एक ऐसे संस्थान हैं, जहाँ शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। विद्यार्थी जीवन में गुरुजनों द्वारा सिखाए गए संस्कारो का उपयोग समाजसेवा एवं राष्ट्र के उत्थान मे करें। कार्यक्रम मे समिति के मंत्री राम किशन गुर्जर, राजदीप गौड़, महेंद्र गौड़, महावीर गुर्जर, हिमानी गौतम, भविता जैन आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र राज दीप गौड़ थे।
अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र राव ने किया।
विद्यालय के आचार्य प्रभू लाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश दीदी ने आगन्तुक अतिथियों व पूर्व छात्रों का रोली तिलक लगाकर व नारियल भेंट कर स्वागत किया। अन्त मे विद्यालय के प्रधानाचार्य घांसी लाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।