ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
उषा जैन ने बढ़ाया बूंदी का मान
मिली डॉक्टरेट की उपाधि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा
बूंदी 17 अगस्त, उषा जैन पत्नी वैभव मित्तल शोधार्थी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, अजमेर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा पीएचडी (डॉक्टरेट) की डिग्री प्रदान की गई। उषा ने शोधकार्य असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मुज़्ज़म्मिल हुसैन के निर्देशन में कंप्यूटर साइन्स विभाग से शीर्षक सेंसर नेटवर्क में सरल और सुरक्षित प्रमाणीकरण तंत्र (Simple and Secure Authentication Mechanism in WSNs) (2015-2020) विषय पर पूरा किया। उषा अभी एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, जयपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत है।