संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर आज गुरूवार को दौसा में राजस्थान क्रिकेट अकेडमी के अध्यक्ष व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान, आदरणीय श्री वैभव गहलोत के जन्मदिन को "सेवा संकल्प दिवस" के रूप में मनाया। सैण्ड स्टोन दस्तकार विकास समिति सिकन्दरा के अध्यक्ष व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी दौसा खैराती लाल सैनी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और बेजुबान जानवरों के लिए विभिन्न धार्मिक स्थानों पर केले लिए बांटे गए। इस मौके पर सचिव रामू सैनी, समिति प्रवक्ता सरिया राम घूमरी, शिवदान ठेकेदार, रामकुवार घूमरी, प्रसादी डाबर, युवा कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश सैनी, किलाण बडियाल, रत्तीराम मीणा बिंदरवाडा, मुकेश सैनी डाबर, किसन डाबर, भगवान सहाय डाबर आदि लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी।