वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पुष्पांजलि कर संगोष्ठी का आयोजन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
बाल्मीकि जयंती के अवसर पर बाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास से मनाई आयोजन कर्ता रवि कुमार ने बताया कि आज वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बाईपास वाल्मीकि बस्ती में स्थित समाज के मंदिर में महर्षि वाल्मीकि को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई जिसमें मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज के युवाओं को संबोधित कर कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने निस्वार्थ भाव से सीता माता को आश्रय देने के साथ-साथ उनके दोनों पुत्रों लव और कुश को भी शिक्षित किया था जिन्होंने आगे जाकर बहुत ही कुशल नेतृत्व के साथ राजकाज करते हुए प्रजा की सेवा की थी। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ग्रंथ पूरे हिंदू समाज में पूजनीय बना है। इसलिए हमें भी हमारे महापुरुषों के नक्शे कदम पर चलते हुए निस्वार्थ भाव से गरीबों पीड़ितों शोषितो व जरूरतमंदों कि मदद करने को तत्पर रहना चाहिए। जिससे कि आने वाले समय में हमारी भी एक नई पहचान बन सके। इस दौरान भगवान लड्ढा एससी एसटी जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा दीपक नरवाला विशाल नरवाला सोहन जी बोयत सुखा महाराज अजय गूंद नरेश गोंद मनोज सैनी अरविंद डाबोदिया सुनील पीरु गोंद भगवान आदि समाज बंधु मौजूद रहे |