विहिप मातृशक्ति का सत्संग सम्पन्न
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी19 सितंबर - विश्व हिन्दू परिषद की मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी द्वारा संचालित साप्ताहिक सत्संग केन्द्र की शुरूआत देवपुरा में हुई।
शिव कॉलोनी देवपुरा स्थित शिव मंदिर से शुरू हुए इस सत्संग का शुभारंभ विभाग संगठन मंत्री भगवान दास तथा जिलाध्यक्ष नन्द लाल वमा ने पूजा अर्चना कर की। इस अवसर पर इन्होंने हिन्दू समाज के एकत्व के लिए सभी स्थानों पर साप्ताहिक सत्संग केन्द्रों की आवश्यकता जताई। जिलाध्यक्ष नन्द लाल वर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष नन्द लाल वर्मा ने कहा कि नवरात्रि मे जिले के सभी प्रखण्डो मे नियमित हनुमान चालिसा के सामूहिक पाठ आयोजित होंगे।
जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार नगर सहित सम्पूर्ण जिले में विभिन्न स्थानो पर मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा सत्संग केन्द्र और शक्ति केन्द्र संचालित कर हिन्दू जनमानस मे एकत्व के सकारात्मक और नवाचारी प्रयास किए जाएंगे।

यहाँ पर जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, रामदेव मेघवंशी,जिला मातृ शक्ति संयोजिका अर्चना शर्मा, सह संयोजिका रीना चित्तॊडा सहित माताएं बहिने मौजुद रही।