कोटा महानगर का विजयादशमी उत्सव विवेकानन्द विद्यालय महावीर नगर तृतीय में हुआ सम्पन्न

आज दिनांक २४ अक्टूबर मंगलवार, को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोटा महानगर का विजयादशमी उत्सव विवेकानन्द  विद्यालय महावीर नगर तृतीय में सम्पन्न हुआ । उत्सव में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कर्नल श्री पीयूष जी अग्रवाल रहे । मुख्य वक्ता श्री निम्बाराम जी क्षेत्रीय प्रचारक जी का उद्बोधन रहा । उत्सव में ३०९५ स्वयंसेवक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आरम्भ शक्ति की उपासना,  शस्त्र पूजन से हुआ | कार्यक्रम के उपरांत महानगर का पथ संचलन रखा गया ।

मुख्य अथिति कर्नल श्री पीयूष जी अग्रवाल ने अपने वक्तव्य  में कहा की, आज संघ अपना 98 वां स्थापना दिवस मना रहा है | आज ही के दिन संघ की स्थापना १९२५ में डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा की गई | उन्होंने बताया की आरएसएस और सेना में बहुत कुछ समानता है जो मुझे आज यहाँ पर स्वयंसेवकों के अनुशासन में देखने को मिली | उन्होंने कहा की आरएसएस प्राकृतिक आपदा में हमेशा अग्रणी रहती है और देश और समाज के लिए कार्य करती है | भारत आज शक्ति  सम्पन्न देश है जहाँ पहले सेना को हथियार आदि के लिए दुसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था, आज भारत आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है कई आधुनिक हथियारों का निर्माता भारत स्वयं है | भारतीय सेना का स्थान विश्व में सर्वोच्च्य है |

मुख्य वक्ता श्री निम्बाराम जी  ने अपने उद्बोधन में बताया की परम पूजनीय डॉ हेडगेवार जी ने जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की उसके पीछे भाव यही था की हम शक्ति के उपासक है पर हमारी यह उपासना व्यक्तिगत है | शक्ति की साधना सामूहिक भी की जा सकती है | भारत के एक लाख स्थानों पर शाखा, मिलन, मंडली संपर्क के माध्यम से समाज में सज्जन सकती को संगठित करने का कार्य चल रहा है |  राष्ट्र निर्माण में सभी को अपना योगदान देने की आवश्यकता है ।

कार्यक्रम के अंत में गोपाल लाल गर्ग महानगर संघचालक  ने आभार व्यक्त किया |