विकसित भारत संकल्प यात्रा, अंतिम दिन शिविरों में उमडा जनसमूह, लिया योजनाओं का लाभ
कोटा 11 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत गुरूवार को नगर निकाय क्षेत्र इटावा में कृषि उपज मंडी इटावा एवं सांगोद क्षेत्र के बपावर कलां में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने आमजन को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं पालिका क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया और विकसित भारत संकल्प यात्रा शपथ ली।
इटावा में आयोजित शिविर में बडी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और योजनाओं में पंजीकरण कराया। मौके पर ही उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य जांच एवं अन्य योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी, प्रेम गोचर, रामेश्वर सुमन, पुष्पेन्द्र सिंह हाडा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, उपखंड अधिकारी नीता वसीटा, स्थानीय निकाय उप निदेशक अनुपमा टेलर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिशाषी अधिकारी राजूलाल मीणा ने बताया कि शिविर में लगभग 15 हजार नागरिकों ने भाग लिया। बडी संख्या में उपस्थित जनों योजनाओं की जानकारी ली और योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित क्विज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को सम्मानित किया गया।
बपावर कलां में आयोजित शिविर में सरपंच रविन्द्र कुमार गुप्ता, उप सरपंच अल्ताफ हुसैन, जिला परिषद सदस्य किशनचंद गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य कमलेश शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, छात्रों एवं संस्थाओं को सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अनुभव साझा किये। शिविर में 1375 ने स्वास्थ्य जांच कराई, 715 की टीबी स्क्रीनिंग की गई, उज्ज्वला योजना में 66 को लाभान्वित किया गया। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि एवं आधार अपडेशन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।