विकसित भारत संकल्प यात्रा - नगर पालिकाओं में शिविर शुरू, रामगंजमंडी के शिविर में आमजन को मिला योजनाओं का लाभ
कोटा 6 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को नगर निकाय क्षेत्र रामगंजमंडी में खैराबाद बस स्टेंड सामुदायिक भवन व गोरधनपुरा स्कूल में क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए जिनमे जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया। बडी संख्या में यहां आमजन ने योजनाओं का जानकारी प्राप्त की और उनसे लाभान्वित हुए।
स्थानीय निकाय उप निदेशक अनुपमा टेलर ने बताया कि शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, छात्रों एवं संस्थाओं को सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अनुभव साझा किये ताकि अन्य व्यक्ति भी योजनाओं का लाभ ले सकें। शिविर में विकसित भारत के लिए आमजन को शपथ भी दिलवाई गई एवं धरती कहे पुकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का संदेश भी दिया गया । शिविर में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि एवं आधार अपडेशन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
नगर पालिका क्षेत्र में लगेंगे शिविर-
विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत 7 जनवरी को सुकेत में खेल मैदान में तथा 8 जनवरी को नगर निकाय क्षेत्र सांगोद में नगर पालिका डोम में शिविर लगेगा।
ग्राम पंचायत में लगेंगे शिविर-
8 जनवरी को पंचायत समिति सांगोद की कमोलर व खडिया, सुल्तानपुर की मंूडला एवं खैराबाद की पीपाखेडी व लक्ष्मीपुरा में प्रचार वाहन पहुंचेगा एवं शिविर लगेंगे।