बूंदी 8 मई। ग्राम पंचायत रिहाना में राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 आयोजित किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा, उपखंड अधिकारी सोहनलाल, बूंदी पंचायत समिति की विकास अधिकारी जगजीवन कौर और बूंदी तहसीलदार अर्जुन लाल मीणा सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने महंगाई राहत कैंप मे लाभार्थियो को योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरण किए।
शिविर में 23 विभागों के कर्मचारी, आधिकारी उपस्थित थे, जो शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण करने एवम् पंजीयन करवाने में मदद कर रहे थे, जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 में आए हुए लोगों की जनसुनवाई की और मौके पर ही उनका निराकरण करवाया।
राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं महंगाई से आमजन को राहत देने के लिए राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर एवम् नगर निकायों के प्रत्येक वार्ड स्तर पर 24 अप्रैल से 30 जून तक राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा 10 योजनाओं के माध्यम से राजस्थान की आम जनता को राहत व छूट प्रदान की जा रही है, ताकि आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो सके, कोई भी पात्र व्यक्ति राहत योजनाओं से वंचित न रहे।
इस दौरान भरत शर्मा के साथ युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव एडवोकेट पंकज रॉयल, भारत यात्री एवं कांग्रेसी नेता पंडित दीपक शर्मा, प्रहलाद मीणा, जिला कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक सत्यनारायण सैनी, मोहनलाल, दीपक पंचोली, गणेश दाधीच आदि साथ रहे।