बकरी चोरी कर रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा पुलिस के हवाले किया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी।
शाकम्भरी रोड पर बकरी चोरी करते हुए ग्रामीणों ने 3बकरी चोरों को पकड़ा है। चोरी करने आये युवक बकरियों को पिकअप में डाल कर चोरी कर ले जा रहे थे। ग्रामीणों द्वारा देखने पर युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों के पास पुलिस ने एक पिकअप भी पकड़ी। पुलिस के अनुसार आज सुबह चोर गिरोह के सदस्य अपनी पिकअप में पहाड़ी में चर रही बकरियों को डाल रहे थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इन्हें पकड़ लिया और तीन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने उदयपुरवाटी थाने में इन लोगों के खिलाफ बकरी चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ग्रामीणों की ओर से पकड़े गए तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि पिछले 6 महीने में 70 से अधिक बकरियां चोरी हो गई थी।
जानकरी के अनुसार उदयपुरवाटी के पहाड़ी क्षेत्र में ग्रामीण बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान पिकअप में सवार होकर 3 लोग पहुंचे। पहाड़ी में चर रही बकरियों को चोरी छिपे पिकअप में डालने लगे। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना लगी तो मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि यह लोग क्षेत्र से लगातार उनकी बकरी चोरी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके से पिछले 6 महीने में 70 से अधिक बकरियां हो चुकी हैं चोरी में इसी गिरोह का हाथ होने का संदेह ग्रामीणों ने जताया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।