प्रवेश वरीयता सूची में स्थान प्राप्त पर ग्रामीणों ने किया बालिका का सम्मान
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा
शाहपुरा न्यूज - ग्राम साईवाड़ की बेटी सोनू प्रजापत सुपुत्री भाई मुकेश प्रजापत एवं सुपौत्री मदन लाल कुम्हार का महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय- उदयपुर, राजस्थान सरकारी विश्वविद्यालय की प्रवेश वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने पर शनिवार को ग्राम साईवाड़ के युवाओं के द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान ग्रामीण व युवाओं ने सोनू प्रजापत को हार्दिक शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये। ग्रामीण युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा बीकानेर संभाग प्रभारी मनीष बासनीवाल ने बताया की बालिका द्वारा जेट प्रवेश परीक्षा पास कर सभी ग्रामीणजनों को गौरवनीत किया है। उन्होंने बताया सभी ग्रामीण युवाओं में एक उत्साह का माहौल है और युवाओं को बालिका का वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने पर प्रेरणा मिली है कि अन्य ग्रामीण अध्यनरत छात्र-छात्राएं भी ग्रामीण समाज के सम्मान के लिए अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे एवं ग्रामीण विकास में अपना बढ़-चढ़कर योगदान देने का सहयोग करेंगे। यह आशा हम सभी ग्रामीण जन गांव के युवा साथियों से रखते है। इस दौरान सुनील प्रजापत, रामचंद्र सैनी, आबिद खान, मूलचंद प्रजापत, मक्खन प्रजापत, संतोष प्रजापत सहित कई ग्रामीण जन मौजूद रहे।