विनायक स्थापना और संगीत संध्या-आज होगा आवासिनी बेटियों का विवाह
कोटा 17 जनवरी। नारी निकेतन में रहने वाली तीन बेटियों के विवाह के तहत बुधवार को मोशन एजुकेशन के रानपुर स्थित ध्रुव कैम्पस में विनायक स्थापना हुई और संगीत सांध्य का आयोजन किया गया। गुरुवार को इनका पाणिग्रहण संस्कार होगा।
विनायक स्थापना का कार्यक्रम बुधवार शाम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के चौयरमैन सुरेंद्र विजय, संस्थापक और सीईओ नितिन विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय व डॉ. स्वाति विजय ने नारी निकेतन की तीनों बेटियों के साथ विधि-विधान के साथ गणपति स्थापना की। इसके बाद मंगल कलश का कार्यक्रम किया गया। मोशन परिवार व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल और नारी निकेतन की अधीक्षक अंशुल मेंहंदीरत्ता सहित अधिकारियों और कर्मचरियों की भी सहभागिता रही। संगीत संध्या में नारी निकेतन में आवासरत अन्य बच्चियों ने भी आनन्द लिया।