जयपुर। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये एशिया कप के मुकाबले में भारत ने पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच से पहले और बाद में कई ऐसे मूमेंट देखने को मिले जिससे भारत और पाकिस्तान के खिलाडियों का दोस्ताना व्यवहार नजर आया। ऐसा ही वाक्या मैच के खत्म होने के बाद दिखा। दरअसल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ को भारत के पूर्व कप्तान कोहली एक ऑटोग्राफ्ड जर्सी भेंट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियों को प्रशंसकों ने खूब सराहा है। दरअसल एशिया कप में भारत की अपने उद्घाटन मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद विराट ने यह जर्सी राउफ को भेंट की।
इस क्षण का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। विराट को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत की पाकिस्तान पर पांच विकेट की जीत के बाद 28 वर्षीय तेज गेंदबाज से बातचीत करते देखा गया जिसके बाद विराट ने जर्सी पर हस्ताक्षर किये और इसे तेज गेंदबाज को गिफ्ट किया। बीसीसीआई ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और ट्वीट किया ए मैच बेशक समाप्त हो गया लेकिन इस तरह के मौके चमकते रहेंगे। विराट की तरफ से दिल को छू देने वाली घटना जब उन्होंने पाकिस्तान के हारिस राउफ को हस्ताक्षरित जर्सी सौंपी।
हजारों फैंस ने ट्विटर पर विराट की इस पहल की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा सम्पूर्ण पल जबकि एक अन्य ने लिखा वो चीजें जिन्हें हम प्यार करते है। एक अन्य फैन ने लिखा यही कारण है कि वह किंग है महान क्रिकेटर है और एक महान इंसान है।
बता दें कि 28 अगस्त को खेले गये हाईवोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिशक्त दी। कोहली ने पाकिस्तान के 147 के स्कोर का पीछा करते हुए 35 रन बनाये और भारत ने दो गेंद शेष रहते जीत हासिल की। राउफ ने अपने चार ओवर में 35 रन दिये और कोई भी विकेट नहीं ले सके।