जयपुर। लगातार खराब फॉर्म में चल रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली रन बनाने पर एक और झटका लगा है। विराट ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 से अपना स्थान गंवा दिया है। इंग्लैण्ड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विराट ने मात्र 27.66 की औसत से 249 रन बनाये हैं। पिछले 6 साल में यह पहली बार है कि विराट कोहली टॉप 10 से बहार हो गये। ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली अब 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे 7वें नंबर थे।
लगभग तीन साल से नहीं लगा शतक
विराट कोहली को क्रिकेट में शतक लगाये हुए लगभग तीन साल हो गये हैं। विराट ने आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को टेस्ट मैच में लगाया था। इसके अब बाद से कोहली किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं बनाया। 23 नंवबर के 2019 के बाद 18 टेस्ट मैचों में 27.25 की औसत से मात्र 872 रन बना सके हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं चला विराट का बल्ला
विराट कोहली ने हाल ही में हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 5 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 249 रन निकले। इस दौरान उनका औसत 27.66 का था। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले ऋषभ पंत को रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 5 अंकों की छलांग लगाते हुए टॉप-5 में पहुंच गए हैं।