जयपुर। एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। और भारत का पहले मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान से होना है। ऐसे में अब टीम इंडिया अभ्यास में जुट गई है। खराब दौर से गुजर रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फाॅर्म को वापिस पाने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें विराट को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो ईएसपीएन के शशांक किशोर ने शेयर किया है जिसमें विराट हवा में शाॅट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। विराट ने अभ्यास में जैसे शॉट लगाए हैंए उससे लगता है कि वह पुरानी लय में लौट चुके हैं। और पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने के लिए तैयार हैं।
Virat kohli looking to take on the spinners almost immediately. pic.twitter.com/IKV8BnLZho
— Shashank Kishore (@captainshanky) August 24, 2022
विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नेट पर जमकर अभ्यास में युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा जैसे विश्व स्तरीय स्पिनर्स की गेंदों पर लंबे शॉट्स लगाए। भारतीय खिलाडी और फैन्स भी चाहते हैं कि विराट कोहली अपनी लय में वापिस लौटें और पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जिताकर टी 20 विश्वकप में मिली हार का बदला लें।
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ खूब रन बनाये हैं। विराट कोहली ने अब तक पाक के खिलाफ 7 मैच खेले हैं । उन्होंने 77.75 की औसत से 500 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.25 का रहा है पाकिस्तान के खिलाफ वो तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं । इन आंकड़ों से यही जाहिर होता है कि जब भी विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर होते हैं तो उनका बल्ला ताबड़तोड़ चलता है।आखिरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 विश्व कप 2021 में भिड़ंत हुई थी जहां टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी