विश्व हिंदू परिषद ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर भड़काऊ बयानबाजी करने वाले मौलाना मुफ्ती नदीम व अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर दिया ज्ञापन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

 

https://www.youtube.com/watch?v=G0iDs5PU05Y&t=3s

बूंदी 14 जून विश्व हिंदू परिषद कोटा के उमेश जोशी ने बताया कि बूंदी जिला कलेक्ट्रेट परिसर पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में 3 जून 2022 को मौलाना मुफ्ती नदीम व अन्य लोगों द्वारा हिंदू समाज व प्रशासन के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी कर हिंसक धमकी दी गई जो कि मामला बूंदी कोतवाली थाना पुलिस ने मौलाना सहित अन्य 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था कोतवाली पुलिस के FIR संख्या 0195/2022 में भारतीय दंड संहिता की धारा 153A,धारा 153 बी धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया है परंतु बूंदी जिला पुलिस प्रशासन ने राजनीतिक व सामाजिक दबाव के चलते अभी तक मौलाना व उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया है गिरफ्तारी की मांग को लेकर बूंदी में 9 जून 2022 से ही विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निरंतर धरना प्रदर्शन चल रहा है अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है यदि शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संपूर्ण कोटा संभाग में धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस दौरान विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष पितांबर शर्मा महेश जिंदल महावीर मोदी मनीष सिसोदिया सुशील मेहता प्रशांत मोदी दीपक मेघवंशी मनोज सैनी छितर लाल राणा कुंज बिहारी बिलिया जमुना शंकर मुकेश जोशी चंद्र प्रकाश चौधरी अमन जिंदल राधेश्याम सोनी आदि बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे