Vivo X90 सीरीज भारत में 26 अप्रैल को होगा लॉन्च , जानें संभावित स्पेसिफिकेशन
जयपुर। वीवो एक्स90 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने अब नवीनतम फ्लैगशिप फोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार यह सीरीज भारत में 26 अप्रैल को लांच होनी वाली है। बता दें की वीवो एक्स90 सीरीज़ में तीन मॉडल- वीवो एक्स90, वीवो एक्स90 प्रो और वीवो एक्स90 प्रो+ शामिल हैं।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने घोषणा की है कि वीवो एक्स90 सीरीज के स्मार्टफोन 26 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे, जो कि पहले की रिपोर्ट में दी गई जानकारी की पुष्टि करता है। फर्म के मुताबिक, लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे IST शुरू होने वाला है।
फ़िलहाल स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट की कीमत सीमा का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है की कीमत चीनी बाजार के मुताबिक रह सकती है। 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज के सिंगल कॉन्फिगरेशन में वैश्विक स्तर पर उपलब्ध, Vivo X90 की कीमत MYR 3,699 (लगभग 71,600 रुपये) है, जबकि Vivo X90 Pro की कीमत MYR 4,999 (लगभग 96,800 रुपये) है। बेस मॉडल को ब्रीज़ ब्लू और एस्टेरॉयड ब्लैक रंग विकल्पों में पेश किया गया है और प्रो मॉडल लेजेंड ब्लैक रंग में उपलब्ध है।
वीवो X90, वीवो X90 प्रो संभावित फीचर्स
बेस मॉडल में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ (1,260x 2,800 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ तक है, जबकि प्रो वेरिएंट में समान डायमेंशन, रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।
दोनों डिवाइस 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 चिपसेट द्वारा संचालित हैं जिन्हें 12GB LPDDR5X रैम के साथ पेयर किया गया है। वे इमेज प्रोसेसिंग के लिए कंपनी की कस्टम V2 चिप से भी लैस हैं।
वीवो X90 के ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX866 प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का 50mm पोर्ट्रेट लेंस और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है।