श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन ग्राम नोहरा में स्वयंसेवकों के द्वारा श्रमदान किया गया l उसके पश्चात जल संरक्षण विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया l जिसके माध्यम से जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया उसके पश्चात जल संरक्षण रैली का आयोजन किया गया l महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा ने रैली का शुभारंभ किया l रैली के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ फूला राम कुमावत ने जल संरक्षण एवं उसके महत्व के बारे में बताया l जल ही जीवन है प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जल संरक्षण के प्रति अपने दायित्व कर्तव्य का निर्वहन करें l