विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया, मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मंगलम सीमेन्ट फेक्टरी मोडक में जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना निर्देशानुसार श्रमिकों को 25 नवंबर को मतदान करने के संबंध में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।


संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त कमल सिंह चांदोलिया ने बताया कि अभियान के तहत सिटीजन एप डाउनलोड करवाए और अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने की जानकारी दी। इस अवसर पर मंगलम सीमेन्ट फेक्टरी के एचआर हेड आरपी सिंह एवं एचआर लीगल वीएनझा उपस्थित रहे।

संकल्प पत्र भरवाए-
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा एमसीएम कम्प्यूटर शिक्षा संस्थान अमृत धाम एक्सटेंशन रायपुरा में अतिरिक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मुकेश विजय की अध्यक्षता में संस्थान के छात्र-छात्राओं को 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्रामर रूपेश मीणा व सहायक प्रोग्राम अपेक्षित शर्मा ने विभिन्न सिटीजन एप्लीकेशन की जानकारी दी और एप डाउनलोड करवाए। अतिरिक्त निदेशक ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों से मतदान संकल्प पत्र भरवाए एवं मतदान की शपथ दिलवाई तथा सभी प्रतिभागियों को उनके संपर्क में आने वाले अन्य मतदाताओं को भी 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।