सुविधा केन्द्रों पर उत्साह से चल रहा मतदान
कोटा 16 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव- 2023 के तहत निर्वाचन कार्यो में लगे कार्मिक एवं अन्य श्रेणियों के मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्रों से मतदान 14 से प्रांरभ हो गया है। मतदान दलों में नियुक्त कार्मिक उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं। पहले चरण में 19 नवंबर तक एवं द्वितीय चरण में 20 से 21 तक मतदान कराया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने बताया कि जेडीबी आर्ट्स कॉलेज में 19 नवम्बर तक प्रात 9 से सायं 5 बजे तक मतदान दल कार्मिकों के लिए विधानसभा वार एवं अन्य जिले पोलिंग पार्टी कार्मिकों का मतदान होगा। जेडीबी आर्ट्स कॉलेज में ही 19 व 20 नवम्बर को प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक अन्य जिलों के डाकमत पत्र वाले कार्मिकों का मतदान होगा। जेडीबी आटर््स कॉलेज में 20 नवम्बर को प्रात 9 से सायं 5 बजे तक माईक्रो ऑब्जर्वर्स का मतदान होगा।
रिटर्निग अधिकारी कोटा उत्तर/कोटा दक्षिण/लाडपुरा के लिए जेडीबी आटर््स कॉलेज में 21 नवम्बर को प्रात 9 से सायं 5 बजे तक बीएलओ, एसओ, एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी, निर्वाचन अधिकारी स्टाफ, समस्त जिला स्तरीय प्रकोष्ठएवं निर्वाचन कार्यालय कार्मिकों का मतदान होगा। रिटर्निंग अधिकारी पीपल्दा/सांगोद/रामगंजमंडी के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में बनाये गये सुविधा केन्द्र में 20 नवम्बर को प्रात 9 से सायं 5 बजे तक बीएलओ, एसओ, एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी, निर्वाचन अधिकारी स्टाफ, समस्त जिला स्तरीय प्रकोष्ठएवं निर्वाचन कार्यालय कार्मिकों का मतदान होगा। पुलिस अधीक्षक शहर के कार्मिकों के लिए रिजर्व पुलिस लाईन कोटा शहर में 22 व 23 नवम्बर को प्रात 9 से सायं 5 बजे तक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कार्मिकों के लिए रिजर्व पुलिस लाईन कोटा ग्रामीण बोरखेडा में 22 व 23 नवम्बर को प्रात 9 से सायं 5 बजे तक, होमगार्ड्स के लिए गृह रक्षक प्रशिक्षण केन्द्र छत्रपुरा कोटा में 22 व 23 नवम्बर को प्रात 9 से सायं 5 बजे तक, आरएसी के लिए आरएसी द्वितीय बटालियन कार्यालय अमर निवास में 22 व 23 नवम्बर को प्रात 9 से सायं 5 बजे तक, जेडीबी आटर््स कॉलेज में ड्राईवर व क्लीनर के लिए 22 वे 23 नवम्बर को प्रात 9 से सायं 5 बजे तक उम्मेदसिंह स्टेडियम में रवानगी स्थल पर 24 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से अंतिम रवानगी तक जिले में निर्वाचन से संबंधित एवं सुविधा केन्द्र पर अभी तक डाक मतपत्र मतदान से वंचित समस्त श्रेणियों के कार्मिक एवं अन्य मतदाता मतदान कर सकंेगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये है कि सभी रिटर्निंग अधिकारी अपनी विधानसभा से संबंधित डाक मतपत्रों को प्रतिदिन मतदान पश्चात संबंधित सुविधा केन्द्रों से न्यूनतम नायाब तहसीलदार स्तर के अधिकारी को नामांकित कर प्राप्त कर स्ट्रॉंग रूम में संधारित करवाना सुनिश्चित करेंगे। अन्य जिलों के डाक मतपत्रों का संधारण प्रभारी डाक मत पत्र प्रकोष्ठ द्वारा चिन्हित स्ट्रॉग स्म में करवाया जायेगा। डाक मतपत्रों को 28 नवम्बर को राज्य स्तरीय डाक मतपत्र जमा एवं वितरण केन्द्र जयपुर में जमा करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।