जयपुर। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को आगामी एशिया कप 2022 के लिए बडी जिम्मेदारी दी है। लक्ष्मण को एशिया कप के लिए टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है। दरअलस भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पाॅजिटिव होने के कारण एशिया कप से हट गये हैं। इससे पहले द्रविड़ सोमवार को समाप्त हुई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम के साथ जिम्बाब्वे नहीं गए थे। लक्ष्मण जिम्बाब्वे में टीम के कोच थे।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा वीवीएस लक्ष्मण हेड क्रिकेट एनसीए यूएई में खेले जाने वाले आगामी एसीसी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया ;सीनियर पुरुष के लिए अंतरिम मुख्य कोच होंगे। लक्ष्मण जिन्होंने जिम्बाब्वे में एकदिवसीय श्रृंखला खेलने वाली भारतीय टीम के साथ यात्रा की, राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम की तैयारी की देखरेख करेंगे। राहुल द्रविउ को यूएई जाने से पहले कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था।
बीसीसीआई ने आगे कहा कि द्रविड़ के बाद में टीम में शामिल होने की संभावना है अगर उनको कोविड टेस्ट नेगेटिव आता है। द्रविड़ एक बार नकारात्मक परीक्षण करने के बाद टीम में शामिल हो जाएंगे और बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा उन्हें मंजूरी दे दी जाएगी। बता दें कि भारतीय टीम दुबई में पहुंच चुकी है एवं जिम्बाव्बे दौरे पर रहे टीम के साथ उप.कप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा और आवेश खान भी अब टीम के साथ जुड चुके हैं।
बता दें कि टीम इंडिया टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। एशिया कप के लिए रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली ब्रेक के बाद टीम में वापस आ गए हैं। प्रीमियर पेसर जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
तीन विशेषज्ञ स्पिनर टीम का हिस्सा हैं जिसमें रविचंद्रन अश्विनए युजवेंद्र चहलए रवि बिश्नोई शामिल हैं। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा दो ऑलराउंडर हैं। दीपक हुड्डाए सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के दो विकल्प हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज आक्रमण की अगुवाई अनुभवी भुवनेश्वर कुमार करेंगे, जबकि युवा खिलाड़ी अवेश खान और अर्शदीप सिंह टीम में शामिल होंगे। डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हर्षल पटेल भी चोट के कारण बाहर हैं। श्रेयस अय्यर] अक्षर पटेल और दीपक चाहर को स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया है।
एशिया कप के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान