गाँव अटारी में मुरारी लाल शर्मा एवं रामस्वरूप पटवारी द्वारा श्रीमदभागवत कथा पर व्यास ने श्री कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया
नदबई, के ग्राम अटारी में श्री मुरारीलाल शर्मा एवं रामस्वरूप पटवारी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पर व्यास सुशील शास्त्री महाराज के श्री मुखारविन्द से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के छठवे दिवस पर व्यास ने श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन, उद्धव गोपी संवाद, रुक्मणी विवाह आदि कथाओं का बड़े ही रोचक, ज्ञानवर्धक,मार्मिक वर्णन किया जिसे सुनकर उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो गये व नाचने लगे। व्यास जी ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत भागवत की कथा का श्रवण करने मात्र से जीव के पापों का नाश हो जाता है।
व्यास गद्दी का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रमुख समाजसेवी व श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री कौशलेश शर्मा जी के नेतृत्व में पूजन किया व व्यास जी महाराज का माला, पटका, साफा, शॉल पहनाकर व भरतपुर के आराध्य देव बिहारी जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। व्यास जी महाराज का सम्मान करने वालों में कौशेलेश शर्मा, नेमीचंद मुद्गल विप्र फाउंडेशन पूर्व जिलाध्यक्ष, श्री अन्नपूर्णा रसोई के संचालक विष्णु दत्त शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, जयशंकर टाइगर क्लब सचिव पीयूष जयशंकर टाइगर, इंजी राजेंद्र दंडोतिया सेवानिवृत्त विकास अधिकारी, राजेंद्र भारद्वाज जिलाध्यक्ष मानव अधिकार संघ, दिनेश शर्मा जघीना संभागीय अध्यक्ष रोडवेज यूनियन, कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र बरसानिया, प्रभु दयाल शर्मा रिटायर्ड थानेदार, मदन गोपाल शर्मा लायंस क्लब, सेवानिवृत्ति वरिष्ठ अभियंता डीएन शर्मा, रामेश्वर अमीन, हरिचरण मुद्गल पूर्व पंचायत समिति सदस्य, मुकेश शर्मा प्राचार्य, मनीष शर्मा आदि अन्य सदस्य शामिल थे।
कार्यक्रम में व्यास जी महाराज ने उपस्थित सभी भक्तजनों को पटका पहनकर आशीर्वाद दिया। आयोजक मंडल ने सभी उपस्थित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी का स्वागत, सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।