अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ- वक्फ बोर्ड चेयरमेन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ- वक्फ बोर्ड चेयरमेन
बूंदी, 25 अगस्त। राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. खानु खान बुधवाली गुरुवार को बून्दी दौरे पर रहे। बोर्ड चेयरमेन ने सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। बोर्ड चेयरमेन ने आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।
बोर्ड चेयरमेन ने बूंदी में स्थित वक्फ संपत्ति मीरा की बाडी एवं मीना काम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटवाए। इसके बाद बोर्ड चेयरमेन ने कजली तीज मेले में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में भी शिरकत की।
इस दौरान पूर्व वित्त राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा, प्रतिष्ठा यादव, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व विधायक सी एल प्रेमी, अरबन कॉपरेटिव बैंक चेयरमेन सत्येश शर्मा, इकरामुद्दीन बबलू, महमूद भाई, दानिश खान, सरपंच बाबुद्दीन, इंसाफ आज़ाद, अरबाज़ खान, गफ्फार जेड आदि मौजूद रहे।