Bundi: वार्ड न. 27 मे सीसी सड़क बनवाने को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

बून्दी 23 जुलाई । देवपुरा क्षेत्र के वार्ड न. 27 में सीसी सड़क बनवाने को लेकर वार्डवासियों ने पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, सभापति मधु नुवाल सहित आयुक्त नगर परिषद बूंदी को ज्ञापन सौंप कर रमेश चन्द शर्मा के मकान से श्री नरेन्द्र सेठिया के मकान तक सड़क निर्माण की मांग की। वार्डवासी विकास राठौर, दीपक सैनी और अरुण शर्मा ने बताया कि वार्ड न. 27 में देवेन्द्र इलेक्ट्रीकल्स से आगे बांयी ओर की लगभग 200 मीटर सड़क 5 वर्ष पूर्व सीवरेज कार्य के बाद से नहीं बनी है। उक्त रास्ता अत्यधिक क्षतिग्रस्त और उबड़ खाबड़ है। बरसात के मौसम मे यह रास्ता नाले के जैसा बन जाता है। पानी भर जाने के कारण गड्डे दिखाई नहीं देने से आए दिन पैदल तथा बाइक सवार मोहल्लेवासी गड्डो में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन सौंप कर उक्त गली में सीसी सड़‌क के निर्माण कार्य करवाने की मांग की हैं ताकि मोहल्लेवासी गन्दगी, भरे हुए पानी तथा दुर्घटनाओ से बच सके। इस दौरान वार्ड पार्षद हरिशंकर सैनी, रमेश शर्मा, चतुर्भुज राठौर, भगवान सिंह, श्याम सोनी, रंगराज, अरुण शर्मा, सुनीता सुमन, रुक्मणी बाई, अनिता जैन, पप्पन शर्मा सहित अन्य वार्डवासी मौजुद रहें।