दूध पिया गो माता हमने दूध का कर्ज चुकाना है, देकर थोड़ा दान पुण्य मां का जीवन बचाना हे
गोवंश का जीवन बचाने के लिए भजन गाकर चंदा इकट्ठा कर हिंदू मुस्लिम एकता कापरिचय दिया कोहिनूर ब्रदर्स ने,,,
बैंड की धुन पर गाना गाकर गाय माता के लिए तीन किमी पैदल चल दुकानदारों से इकठा किया चंदा,,,
एमपी बीमारी से ग्रसित गायों के उपचार के लिए लगाया जाएगा दान का पैसा,,
पाली
प्रदेश सहित जिले भर में गो वंश, में फैल रही लमपी ( डिडेज स्किन बीमारी ) बीमारी से सेकड़ो की संख्या में गोवंश दम तोड़ रही है । सरकार द्वारा इस बीमारी की रोकथाम के लिए भरसक प्रयास कर रही है तो वहीं शहर के भामाशाह के द्वारा भी आपने अपनी ओर से सहायता कर रहे हैं। बेजुबान गायों के लिए हिंदू ही नहीं मुस्लिम समाज भी पीछे नहीं रह रहे। और हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दे रहे कोहिनूर ब्रदर्स अजीज भाई एव मुस्तकीम भाई । जो शहर के सूरजपोल स्थित अंबेडकर सर्कल से बैंड की धुन पर अजीज भाई ने अपने द्वारा बनाया हुआ मार्मिक भजन गाकर लोगों के दिलों को छुआ, और 3 किलोमीटर पैदल चलकर दुकानदारों से गायों के बीमारी से बचाने के लिए चंदा इकट्ठा किया।
कोहिनूर ब्रदर्स ने बताया कि जिस तरह आज गाय माता के लिए विकट समय आया है और इस बेजुबान जानवर जिन्हें हम मां का दर्जा देते हैं। आज उनकी सहायता के लिए हमें कर्ज चुकाना है और इस चंदे के रूप में जमा हुई राशि बीमारी से ग्रसित गायों के उपचार के लिए काम में लिया जाएगा।
बाइट
अजीज कोहिनूर
मुकेश राजा पाली मारवाड़ राजस्थान