WhatsApp का नया फीचर, वॉयस मैसेज को बदलेगा टेक्सट में, जानें पूरा विवरण

जयपुर। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने मैसेजिंग ऐप में एक और नया फीचर जोड़ने पर काम कर रहा है। इस नये फीचर का नाम हैं— वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन। यानि की इस फीचर की साहयता से वॉयस मैसेज को टेक्सट मैसेज में बदला जा सकता है। WhatsApp कथित तौर इस फीचर को फिलहाल आईओएस वर्जन के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है। इसके अलावा WhatsApp क्लाउड बैकअप के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट देने की योजना बना रहा है। और यह सुविधा एंड्रॉयड़ और आईओएस दोनों के लिए दिया जायेगी।

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार क्लाउड बैकअप के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट व्हाट्सएप यूजर्स के लिए आईओएस और एंड्रॉइड दोनों पर उपलब्ध होगा। हालाँकि, वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन को वर्तमान में केवल ऐप के iOS बिल्ड के लिए ही देखा गया था। यह भी नोट किया गया कि वॉयस डेटा फेसबुक के साथ साझा नहीं किया जाएगा
WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, जब किसी मैसेज को पहली बार ट्रांसक्रिप्ट किया जाता है, तो उसका ट्रांसक्रिप्शन व्हाट्सएप डेटाबेस में सेव हो जायेगा। यदि आप बाद में इसका ट्रांसक्रिप्शन देखना चाहते हैं तो इसे फिर से ट्रांसक्रिप्ट करने की आवश्यकता नहीं होगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह सुविधा वैकल्पिक है और यदि आप किसी संदेश को ट्रांसक्राइब करना चाहते हैं तो आपको विशेष अनुमति लेनी होगी। एक बार जब आईओएस के लिए इस फीचर को रोलआउट कर दिया जायेगा इसके बाद इस फीचर को एंड्रॉयड़ पर भी जारी किया जायेगा।