न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10 मार्च से गेहूं खरीद
कोटा 3 मार्च। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन हरिराम मीणा की अध्यक्षता में रविवार को बैठक संपन्न हुई।
जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी ने बताया कि 10 मार्च से गेहूं खरीद की जानी है। सरसों, चने की खरीद 15 मार्च से की जाएगी। जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी ने बताया इस संबंध में क्रय एजेन्सीज एफसीआई, तिलमसंघ, राजफेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी क्रय एजेन्सीज को खरीद हेतु समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करने हेतु पाबंद किया गया है।
खरीद केन्द्रो पर कांटे, स्टॉक, बारदाना आदि सभी व्यवस्थाओ की निगरानी करने हेतु कहा गया। समस्त एजेन्सी को निविदा संबंधी कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया ताकि किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ अधिकतम मिल सके। इसके लिए एजेन्सीज को पर्याप्त प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया खरीद पश्चात् किसानों को समय पर भुगतान एवं मण्डी परिसर खरीद स्थलों से समय पर लिफटिंग किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला,एफसीआई, राजफेड एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।