जोमैटो बॉय साइकिल से ऑर्डर पहुंचाने आया तो, नौजवान ने ढाई घंटे में 2 लाख जुटाकर दिलाई बाइक

जयपुर। भीलवाडा के एक नौजवान यूवक ने इंसानियत की बेहतरीन मसाल पेश की है। यूवक ने साइकिल से डिलेवरी करने आये जोमैटो को मात्र ढाई घंटे में पैसे जुटाकर नई बाइक दिलवा दी। जोमैटो बॉय पहले अंग्रेजी का टीचर हुआ करता था लेकिन कोरोना संकटकाल में उसकी नौकरी चली गई और घर चलाने के लिए जोमैटो बॉय की नौकरी करनी पड़ी।

दरअसल, भीलवाडा निवासी आदित्य शर्मा ने जोमैटो से कोल्ड ड्रिंक का ऑर्डर किया। निश्चित समय पर ही दोपहर के करीब 2 बजे चिलचिालती धूप में साइकिल जोमैटो बॉय ने ऑर्डर आदित्य शर्मा के घर पहुंचा दिया। भरी धूप में साइकिल पर जोमैटो बॉय को देखकर आदित्य का दिल पसीज गया और उसने डिलेवरी बॉय को बाइक दिलाने की सोच ली।

ढाई घंटे में जुटाए 2 लाख रूपये
आदित्य शर्मा ने ट्विटर पर डिलेवरी बॉय का फोटो शेयर करते हुए उसे मदद करने की गुहार लगाई। देखते ही देखते ढाई घंटे में 1.90 लाख रुपए जमा हो गए। आलमा ये था कि मददगारों को ट्विट करके पैसे भेजने के लिए मना करना पड़ा। इसके आदित्य ने डिलीवरी बॉय को स्प्लेंडर बाइक दिलाई गई। बाकी के रुपयों से डिलीवरी बॉय अपना लोन भी चुकता करेगा।

भीलवाड़ा के रहने वाले 18 साल के आदित्य शर्मा ने क्राउड फंडिंग कर जोमैटो बॉय दुर्गाशंकर मीणा को मंगलवार को स्पेप्लडर बाइक दिलाई है। आदित्य ने बताया कि 11 अप्रैल को जोमैटो पर कोल्ड ड्रिंक का ऑर्डर दिया था। दोपहर 2 बजे 40 डिग्री तापमान और चिलचिलाती धूप में दुर्गा शंकर ऑर्डर लेकर आए।