जयपुर। जिम्बाव्बे के खिलाफ आखिरकार ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल गई थी। उन्हें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी सुपर 12 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नामित किया गया था। पंत को दिनेश कार्तिक की जगह टीम में जगह दी गई।
जब कप्तान रोहित से यह पूछा गया कि ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह क्यों खिलाया गया तो इस बात का जबाव देते हुए रोहित ने कहा कि वह एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जिसने इस दौरे पर एक भी मैच नहीं खेला है, हम उसे एक खेल देना चाहते थे।"
बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रोहित ने कहा कि था कि "हम बल्लेबाजी करेंगे। पहले बल्लेबाजी करना टीम की प्राथमिकता है, पिच से कोई लेना-देना नहीं है। हम सिर्फ पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं और अपने गेंदबाजों को बचाव का मौका देना चाहते हैं।" इस वजह से ऋषभ पंत को टीम में जगह दी गई थी क्योंकि वे बेंच स्टेंथ को आजमाना चाहते थे।
हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सेमीफाइनल में भारतीय टीम ऋषभ पंत को खिलायेगी या फिर से दिनेश कार्कित टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि दोनों ही खिलाडी अभी तक टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे हैं। बता दें कि भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 10 नंवबर को भारत और इंग्लैण्ड के बीच खेला जाना है।
भारत की संभावित (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (सी), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह