खेलों में हार और जीत मायने नहीं रखते
नेवरी के राजकीय विद्यालय में 66 वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विद्यार्थी खेल को खेल की भावना से ही खेले ……. प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सैनी
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
नेवरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 66 वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ रोहित गुढा व आइईएस अर्जुन सैनी ने फीता काटकर किया । विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कैप्टन नरपत सिंह शेखावत, , हवलदार तेजपाल सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जय सिंह शेखावत आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सैनी की। 17 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर विद्यालय परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रवन कुमार सैनी ने कहा कि खेलों में जीत और हार कोई मायने नहीं रखते है खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए खेल खेलना बहुत ही जरूरी है। खेल संयोजक एवं चयन समिति के अध्यक्ष राजेश मीणा के निर्देशन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंच संचालन भवानी सिंह शेखावत नेवरी ने किया। इस दौरान शक्ति सिंह, मोहन लाल सैनी, सुधीर शर्मा, नरसिंह लाल शर्मा, नंदलाल स्वामी, शिवपाल मेघवाल, लोकेंद्र सिंह, विजेंद्र सैनी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।