इन जबरदस्त फीचर्स के साथ Realme Q3s 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जाने पूरा विवरण

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता रियलमी 19 अक्टूबर को Realme Q3s स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। हालांकि यह फोन फिलहाल चीन के बाजार में ही लॉन्च किया जायेगा। Realme ने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को भी टीज किया है। Realme Q3s LCD डिस्प्ले के साथ 144Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट के साथ आएगा।
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो Realme ने जानकारी दी है कि Realme Q3s 19 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे पर लॉन्च होगा।
Realme Q3s के संभावित फीचर्स
वीबो पोस्ट के अनुसार Realme Q3s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC प्रोसेसर दिया जायेगा। वहीं रियलमी स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होल-पंच कटआउट के साथ दिया जायेगा। फोन 12GB तक रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया जायेगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। फोन में सामने की तरफ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, RMX3461 स्मार्टफोन में 4,880mAh की क्षमता वाली बैटरी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
इस हफ्ते की शुरुआत में, Realme RMX3461 को गीकबेंच पर देखा गया था और सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 791 अंक और 2783 अंक प्राप्त किए। इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जायेगा इस बात की जानकारी फिलहाल कंपनी ने नहीं दी है।