जयपुर। Apple ने कुछ दिनों पहले ही अपनी लेटेस्ट iPhone 13 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने चार मॉडल लॉन्च किये थे जिसमें iPhone 13, 13 Mini, 13 Pro और 13 Pro Max शामिल हैं। अब कंपनी इनको भारत में सेल के लिए उपलब्ध करवा रही है। इच्छुक ग्राहक इनको ऑनलाइन Apple स्टोर या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म खरीद सकते हैं
भारत में कीमत और ऑफर्स
एचडीएफसी बैंक के कार्ड से आईफोन 13 और 13 मिनी की खरीदारी पर लोग 6,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। वहीं अगर आप प्रो मॉडल खरीदते हैं तो आपको 5,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। चुनिंदा रिटेल स्टोर्स द्वारा नो-कॉस्ट ईएमआई और ऑफर्स का विकल्प भी है।
iPhone 13 की कीमत
कीमत की बात करें तो iPhone 13(128GB) की कीमत 79,900 रुपये है। 256GB मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है। और 512 जीबबी की कीमत 1,09,900 रुपये है, जबकि iPhone 13 मिनी के 128 जीबी मॉडल कीमत 68,900 रुपये 256 जीबी मॉडल की कीमत 79,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है।
IPhone 13 Pro के 1258 जीबी मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये और 256 जीबी की 1,29,900 रुपये तथा 512 जीबी की कीमत 1,49,900 रुपये है। वहीं, टॉप 1 टीबी की कीमत 1,69,900 रुपये है। आईफोन 13 प्रो मैक्स की 128 जीबी वालेमॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये,256 जीबी वाले की 1,39,900 रुपये और 512 जीबी वाले मॉडल की कीमत 1,59,900 रुपये है। और 1 टीबी वाले की कीमत 1,79,900 रुपये है। (1TB) है। विकल्प के रूप में 1TB स्टोरेज के साथ आने वाले ये पहले iPhones हैं।