रानीपुरा: दबलाना थाना परिसर में मंगलवार को महिला सुरक्षा सखी की बैठक आयोजित हुई

संवाददाता लोकेश गुर्जर
रानीपुरा बूंदी

 
 रानीपुरा 22फरवरी, क्षेत्र के दबलाना पुलिस थाना परिसर में मंगलवार को महिला सुरक्षा सखी की बैठक का आयोजन हुआ । जिसमें बैठक की अध्यक्षता सहायक थाना अधिकारी गौरी शंकर मीणा ने की। अध्यक्षता करते हुए मीणा ने कहा कि बालिकाएं स्कूल में पढ़ने जाते समय यदि मार्ग में मनचले किसी प्रकार की नाजायज हरकत करें या कोई बात कहें तो उसकी जानकारी परिजनों एवं पुलिस को अवश्य दें । ताकि समय रहते ऐसे मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सहायक थानाधिकारी मीणा ने कांस्टेबल से लेकर थाना अधिकारी के अधिकार एवं कार्य, कर्तव्य, की विस्तृत जानकारी दी।
  महिला कांस्टेबल रेखा मीणा ने कहा कि महिलाओं के गुजरने पर टोका - टोकी करने या प्रताड़ित करने फब्तियां कसने जैसे मामले को छिपा कर नहीं रखें ।महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मसम्मान एवं सुरक्षा में पुलिस हमेशा तत्पर है। बैठक में मौजूद महिला सुरक्षा सखी की सदस्य महिलाओं को थानाधिकारी कक्ष, महिला बाल डेस्क, कंप्यूटर रूम, भोजनालय, हवालात, रिकॉर्ड रूम एवं उसकी संधारण व्यवस्था दिखा करके पूरे थाना परिसर का भ्रमण करवाया | बैठक में मौजूद सभी सुरक्षा सखियों ने बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक मैं हेड कांस्टेबल नानूराम गुर्जर, कांस्टेबल राजेंद्र चौधरी, श्रवण डारा, धनराज गुर्जर, सहित  सुरक्षा सखी राधा सेन, साथीन गुड्डी बाई, रेखा, तेज कंवर, मनराज बाई, शोभा बाई, सुचित्रा, कौशल्या बाई, कृष्णा, छुट्टन देवी,  आदि शामिल रहे ।