बूंदी : महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किया राज्य सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ

संवाददाता शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

एल एच वी ए एन एम का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

बून्दी 4मई । बूंदी शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना गुरुवार को  चौथे दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया । सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुतियां दी । सद्बुद्धि यज्ञ विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया ।  जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से सद्बुद्धि यज्ञ किया गया है ,  ताकि राज्य सरकार को सद्बुद्धि आए और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । इस मौके पर जिला महामंत्री शबनम आरा , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा , संरक्षक कमला सेन , वर्षा शर्मा , राजन बाला , रेशमा , गिरजेश हाड़ा , हेमलता वर्मा,इंद्रा, विजयलक्ष्मी, मलकित, सुनीता महावर, भगवती, संगीता झाला, सुमित्रा सैनी,  मंजु सेन, मंजू स्वामी, विष्णु शर्मा, कमलेश कौशल्या , नीमा, ममता सक्सेना, राधा, विजय सोनी , निर्मला मीणा, पोन्नम्मा, उर्मिला, आशा मीणा , उषा सोनी, निर्मला नामा,  सलमा बानो सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।