जयपुर। महिला क्रिकेट वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाये। भारत के इस स्कोर में स्मृति और हरमनप्रीत कौर ने जबरदस्त शकत जड़े।
स्मृति-हरमन ने जड़ा शतक
इन दोनों ही सीनियर खिलाडियों के प्रदर्शन पर काफी आलोचना हो रही थी, शुरूआती दो मैचों में स्मृति और हरमन कुछ खास कमाल नहीं कर पायीं लेकिन इस मैच में दोनों के शानदार प्रदर्शन के आलोचकों का करारा जबाव दे दिया। मंदाना ने 119 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं हरमनप्रीत कौर ने 101.87 की स्ट्राइक रेट से 107 गेंदो का सामना करके 109 रन बनाये जिसमें उन्होंने 10 चौक और 2 छक्के जडे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेजबाजी करने उतरी भारतीय के ओपनर खिलाडी स्मृति मंदाना और यशिका भाटिया ने टीम का सदी हुई शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। भादिया 31 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने कप्तान मिताली राज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पायी। मिताली मात्र 5 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गई। भारत का तीसरा विकेट दीप्ति शर्मा के रूप में गिरा जिन्होने 15 रन बनाये। एक समय भारत का स्कोर 78 रन पर तीन विकेट हो गया था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हरमनप्रीत कौर और एक छोर संभाले रखी मंदाना ने शानदर बैटिंग का प्रदर्शन किया और दोनों ने मिलकर 184 रनों की साझेदारी की।