Kabul: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान बार-बार झूठ बोलता रहा है। तालिबान (Taliban) ने भी उनके झूठ का पर्दाफाश किया। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस बात से इनकार किया है कि जैश-ए-मोहम्मद (JeM) नेता मौलाना मसूद अजहर अफगानिस्तान (Afghanistan) में है। मुजाहिद ने टोलो न्यूज को बताया कि मसूद वास्तव में पाकिस्तान में है। पाकिस्तान ने हाल ही में मसूद अजहर की गिरफ्तारी को लेकर अफगानिस्तान को एक पत्र लिखा था।
पाकिस्तान का कहना है कि हो सकता है कि वह अफगानिस्तान के नंगरहार और कन्हार इलाकों में छिपा हो। पत्र का जवाब देते हुए, इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा: “जैश-ए-मोहम्मद का नेता अफगानिस्तान में नहीं है। हमने इसके बारे में जो कुछ सुना वह कहानियां थीं। हमारा जवाब है कि यह सच नहीं है कि मसूद अफगानिस्तान में है।"
तालिबान (Taliban) के विदेश मंत्री ने कहा कि इस तरह के आरोप काबुल और इस्लामाबाद के बीच संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं। तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल कहार बल्खी ने कहा: "हम सभी पक्षों से बिना किसी सबूत या दस्तावेजों के इन आरोपों से दूर रहने का आह्वान करते हैं। इस तरह के मीडिया के आरोप द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।"
एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित कुछ आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया है। उसके बाद इस्लामाबाद ने यह रुख अपनाया, जिसकी तालिबान ने भी आलोचना की थी। बता दें कि पाकिस्तान FATF की ग्रे लिस्ट में है.
पाकिस्तान ने घोषणा की है कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष संचालक साजिद मीर की अब मौत हो गई है। हालांकि हाल ही में इसने FATF के लगातार दबाव के बाद इसके खिलाफ कार्रवाई की थी.
पाकिस्तान का कहना है कि अजहर मसूद पाकिस्तान में नहीं है। उसके अफगानिस्तान (Afghanistan) में होने की संभावना है। पाकिस्तान के इस बयान के उलट यह पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित होता रहता है. उन्होंने देश के लोगों को जिहाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखा।