रेलवे चिकित्सालय में आयुर्वेदिक दिवस पर कार्यशाला आयोजित

कोटा, 11 नवम्बर। आयुर्वेदिक दिवस के अन्तर्गत मंडल रेल चिकित्सालय कोटा में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत वैद्य अशोक शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद हमारी सबसे प्राचीन और अच्छी तरह से प्रलेखित चिकित्सा प्रणाली है। आयुर्वेद चिकित्सा विधि सर्वागीण है क्योकि आयुर्वेद चिकित्सा के उपरान्त व्यक्ति की शारीरिक तथा मानसिक दोनों दशाओं में सुधार होता है।

वैद्य अशोक शर्मा ने बताया की आयुर्वेदिक औषधियों के अधिकांश घटक जडी बूटिया, पौधों, फूलों एवं फलों आदि से प्राप्त की जाती है। अतः यह चिकित्सा प्रकृति के निकट है एवं इनके कोई दुष्प्रभाव (साईड इफेक्ट) देखने को नही मिलते। आयुर्वेद भोजन तथा जीवनशैली में सरल परिवर्तनों के द्वारा रोगो को दूर रखने के उपाय सुझाता है। इसी क्रम में डॉ. सुषमा भटनागर ने बताया की आयुर्वेद न केवल रोगो की चिकित्सा करता है बल्कि रोगों को रोकता भी है, आयुर्वेदिक औषधियों स्वस्थ लोगों के लिए भी उपयोगी है। कार्यशाला के पश्चात रेल्वे कर्मचारियों और परिजनों को औषधिए काढ़े का वितरण किया गया।