World News : अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवात 'इयान' से भारी तबाही, बिजली गुल होने से 25 लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर

Petersburg: संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम फ्लोरिडा में आए चक्रवात 'इयान' ने भारी तबाही मचाई और बुनियादी ढांचे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। तूफान के बाद ब्लैक आउट (Black out) होने की वजह से करीब 25,000 लोग अंधेरे में रहेंगे। बिजली बंद कर दी गई। बाढ़ के कारण लोग अभी भी अपने घरों में कैद हैं। इयान, संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाले सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक, ने बुधवार को फ्लोरिडा (Florida) प्रायद्वीप को तबाह कर दिया। और यहां भारी बाढ़ के हालात बन गए। चक्रवात इयान के प्रभाव के कारण फ्लोरिडा और दक्षिण पूर्व अटलांटिक तट तक के क्षेत्र में भारी वर्षा दर्ज की गई। अधिकारियों ने फ्लोरिडा में चक्रवात (Cyclone) के चलते कम से कम एक मौत की पुष्टि की है।

वोलुसिया काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डेटोना बीच के पास डेल्टोना में गुरुवार तड़के एक 72 वर्षीय व्यक्ति तड़के अपने घर के पीछे में एक खाई में मृत पाया गया। एक अन्य फ्लोरिडा शेरिफ (Florida sheriff's) ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मरने वालों की संख्या सैकड़ों में होगी। ली काउंटी शेरिफ कारमाइन मार्सेनो ने एबीसी चैनल को बताया कि उनके कार्यालय को काउंटी से मदद के लिए सैकड़ों कॉल मिले हैं, लेकिन मार्गों और पुल से संपर्क टूटने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र (National Hurricane Center) ने कहा कि इयान गुरुवार तड़के एक उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया और बाद में दिन में कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र के पास अटलांटिक जलक्षेत्र पर इसके तूफान के तौर पर उभरने की संभावना है। पूर्वानुमान जताया गया है कि चक्रवात का अगला पड़ाव अमेरिका के साउथ कैरोलीना में होगा।

फ्लोरिडा के तट के पास पोर्ट चार्लोट में चक्रवात (Cyclone) की वजह से एक अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में जलजमाव हो गया और चौथे तल की छत क्षतिग्रस्त हो गई जहां आईसीयू स्थित है। यह जानकारी अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर ने दी। पोर्ट चार्लोट में एचसीए फ्लोरिडा फॉसेट अस्पताल में काम करने वाले डॉ. बरजीत बोडाइन ने कहा कि बुधवार को पानी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में पहुंच गया था, जिससे गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और उनमें से कुछ को अन्य मंजिल पर पहुंचाया गया।